{"_id":"5d091a118ebc3e22806b15ec","slug":"156087757120-rampur-hp-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन रोकने के लिए दोनों साइट से लगेंगे बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन रोकने के लिए दोनों साइट से लगेंगे बैरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के नजदीक दत्तनगर में खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने दत्तनगर क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए दोनों साइट से बैरियर और गेट लगाने का आदेश जारी किया है। मंगलवार को अमर उजाला में अवैध खनन की खबर छपते ही प्रशासन की ओर से एसडीएम नरेंद्र चौहान ने सुबह खनन साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने तुरंत दोनों साइट से बैरियर लगाकर दत्तनगर क्षेत्र को बंद करने का आदेश जारी किया। इस मौके पर उन्होंने बैरियर लगाने की योजना को लेकर स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। लोगों ने एसडीएम को बताया कि दोनों ओर बैरियर लगाने से पहले गांव के लोगों को जाने के लिए रास्ता बंद न किया जाए। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए बैरियर लगाते समय गेट को प्रबंध किया जाए और गेट की चाबी पंचायत के चौकीदार के पास रखी जाए ताकि लोगों को जरूरत के समय आने जाने में किसी प्रकार परेशानी न हो।
गौरतलब है कि दत्तनगर के आसपास सरेआम अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन और माइनिंग अधिकारी को शिकायत की लेकिन आज तक अवैध खनन को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खनन माफिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर के नीचे से रात को चोरी से अवैध खनन करने में सक्रिय है।
उधर, एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि जहां अवैध खनन हो रहा है, वहां दोनों साइट से बैरियर लगा कर पूरी तरह से उस क्षेत्र को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए हाई बैरियर लगाया जाएगा।