{"_id":"5cf940a5bdec22077f3aee80","slug":"155983887915-rampur-hp-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग से गौशाला में बंधी गाय जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग से गौशाला में बंधी गाय जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेरवा। बुधवार को जंगल में लगी आग की चपेट में आने से गौशाला में बंधी एक जर्सी गाय जिंदा जल गई। हादसा शील के समीप हुआ। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक न्योटी के समीप जंगल में लगी आग तेज हवा चलने से शील गांव की ओर फैल गई। आग इस तेजी से फैली कि शील गांव के समीप कमला देवी की गौशाला को चपेट में ले लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वन परिक्षेत्र अधिकारी नेरवा परमा नंद दत्ता ने आग से गाय के जलने की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि घासनियों और जंगलों में आग न लगाएं और यदि कहीं पर आग लग जाए तो इसे बुझाने में वन कर्मियों का सहयोग करें। समीप के दमकल केंद्र में समय पर इसकी सूचना दें।