{"_id":"5cf940a2bdec2207897f39d0","slug":"155983887620-rampur-hp-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगानी में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगानी में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव आज से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचार ब्लॉक के निगानी गांव में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव आज से शुरू होगा। उत्सव का शुभारंभ किन्नौर जिला प्रोग्राम अधिकारी अर्जुन सिंह नेगी की ओर से किया जाएगा। आगामी दो दिन तक किन्नौरी पारंपरिक लोक नृत्य और किन्नौरी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से समूचा निचार ब्लॉक गूंज उठेगा।
विज्ञापन
उत्सव में किन्नौर जिले के 21 पंजीकृत युवा क्लबों के 450 युवा भाग ले रहे हैं, जो युवा मंडल इस उत्सव में प्रथम स्थान हासिल करेंगे, उन्हें राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2019 में जिला किन्नौर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर सामूहिक किनौरी पारंपरिक गानों की प्रतियोगिता होगी। समापन समारोह 8 को किन्नौरी पारंपरिक लोकनृत्य और किन्नौरी वाद्य यंत्र प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी गंगा लाल नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता को दैनिक भत्ता 120 रुपये दिया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सूरत नेगी होंगे।
विज्ञापन