{"_id":"5cf94091bdec2206ff5a7ba6","slug":"15598388595-rampur-hp-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य में महिला मंडल नगेढ़ और टिकरू ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य में महिला मंडल नगेढ़ और टिकरू ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कुल्लू की ओर से निरमंड तहसील के गागनी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोक गीत, लोक नृत्य और एकल गीत प्रतिस्पर्धा में युवाओं और महिला मंडलों की 15 टीमों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधन गंगा सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान आयोजित लोकनृत्य में पहले स्थान पर महिला मंडल नगेढ़ और टिकरू रहा। दूसरे स्थान पर महिला मंडल रेऊषड़ और तीसरे स्थान पर महिला मंडल गागनी और भदराल रहे। लोकगीत में महिला मंडल नगेढ़ पहले, महिला मंडल दोगरी दूसरे और महिला मंडल बडारी तीसरे स्थान पर रहा। वहीं एकलगीत में गायत्री प्रथम, बिट्टू द्वितीय और दूजा देवी तृतीय स्थान पर रही। सभी प्रतिभागी दलों को भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू और आजाद भगत सिंह युवा मंडल गागनी की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आयोजक मुकेश मेहरा ने प्रतिभागियों को भाषा एवं संस्कृति विभाग के विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आजाद भगत सिंह युवा मंडल गागनी ने सराहनीय योगदान दिया और चौथी बार अपने युवा मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया। युवा मंडल के प्रधान प्रताप सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि अपने संपूर्ण वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए कदम उठाएं और स्वयं से स्वच्छता की शुरुआत करें। इस मौके पर संतोष बंसल, सोहन बंसल, मदन मेहता, जितेंद्र, मान सिंह, मिथलेश कौशल, संजीव, लायक राम, अजीत डोगरा, प्रतिभागी दलों में महिला मंडल दगोट, चारमाला, खनोरटी, तंगूर, अरसू, पकोरा, शलोग, युवा मंडल बगना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन