{"_id":"5cf94087bdec22072448989a","slug":"15598388503-rampur-hp-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहाबाग में नाबालिग ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहाबाग में नाबालिग ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत एक नाबालिग ने फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस थाना रामपुर को सूचना मिली कि रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर दो चूहाबाग में एक नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके की ओर रवाना हुआ। नाबालिग ने घर पर ही पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगाया। नाबालिग के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नाबालिग की पहचान शाहीन, पुत्री रविंद्र कुमार, निवासी वार्ड नंबर दो, चूहाबाग रामपुर बुशहर के रूप में हुई है। मौके पर नाबालिग की खुदकुशी से जुड़ा हुआ कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन