फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर में वट सावित्री पर्व की रही धूम

रामपुर में वट सावित्री पर्व की रही धूम

Mon, 03 Jun 2019 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
बरगद को रक्षा सूत्र बांध परिवार के लिए मांगी सुख शांति
विज्ञापन

रामपुर में वट सावित्री पर्व की रही धूम, सुहागिनों में रहा उत्साह
बरगद के पूजन और कथा सुनने से मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर में वट सावित्री पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने सोमवार को अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख शांति के लिए वट सावित्री की पूजा की। रामपुर में सुहागिनें सुबह से ही बरगद की पूजा-अर्चना करने में जुट गईं। उन्होंने बरगद को रक्षा सूत्र बांधा और आशीर्वाद प्राप्त किया।

वट सावित्री पर्व में वट और सावित्री दोनों का खास महत्व माना गया है। पीपल की तरह वट या बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है। पुराणों की मानें तो वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों वास करते हैं। इस उपलक्ष्य पर सुहागिनों एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। वहीं सत्यवान और सावित्री की कथा सुनती हैं। नवविवाहिता सुहागिनों में पहली बार वट सावित्री पूजा का अलग ही उत्साह रहता है। कंचन, रचना, सुरभि, दीया, कुलासा, नेहा, ललिता और मोनिका के अनुसार वट सावित्री पर्व के दिन बरगद के नीचे बैठकर पूजन और व्रत कथा सुनने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वट वृक्ष पर महिलाएं जल चढ़ाकर कुमकुम और अक्षत चढ़ाती हैं। फिर सूत के धागे से वट वृक्ष को बांधकर उसके सात चक्कर लगाए जाते हैं। वहीं सुहागिनें चने गुड़ का प्रसाद बांटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed