{"_id":"5cf5495ebdec22075a3bec56","slug":"155957897010-rampur-hp-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंगश में भालुओं की दहशत से ग्रामीण खौफजदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंगश में भालुओं की दहशत से ग्रामीण खौफजदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भालुओं की दहशत से ग्रामीण खौफजदा
कुंगश-कराणा पंचायत के बीच जमादा में दिनदिहाड़े दिखे
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में भालुओं की दहशत से ग्रामीण काफी खौफजदा हैं। करीब दस सालों से आनी के विभिन्न क्षेत्रों में भालुओं के हमलों से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं कई घायल हुए हैं। ग्रामीणों में रोष है कि प्रभावितों को कुछ मुआवजा देकर मामले को शांत किया जाता आ रहा है, हालांकि इस संबंध में वन विभाग की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों आनी क्षेत्र की कुंगश और कराणा पंचायत के बीच जमादा में चार भालुओं ने डेरा जमाया हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीण रामचंद्र के घर से करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित खेतों में भालू दिन दिहाड़े घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में क्षेत्र के रामचंद्र, ख्याले राम, दिला राम, जीत राम, जोबन दास, श्याम लाल, दीपू, सुभाष और रामलाल सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार भालुओं के दिन दिहाड़े घूमने से उनका अपने खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। इस संदर्भ में वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक भालुओं को पकड़ने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द इन संबंध में कदम उठाया जाए। वहीं इस संबंध में डीएफओ लूहरी चंद्रभूषण के अनुसार आरओ च्वाई को उक्त स्थान पर एक टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। यहां से भालुओं को भगाने की कोशिश की जाएगी।