फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   संयम से बरतें पेयजल और जंगलों को बचाएं आग से : एसडीएम

संयम से बरतें पेयजल और जंगलों को बचाएं आग से : एसडीएम

Mon, 03 Jun 2019 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
संयम से बरतें पेयजल, जंगलों को बचाएं
विज्ञापन

आनी में एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से पेयजल संकट और जंगलों में आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इन सभी समस्याओं से निपटने को लेकर सोमवार को एसडीएम सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम आनी चेतसिंह ने की।
बैठक में एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि आनी क्षेत्र के वनों में इन दिनों भड़की जंगल की आग पर कैसे काबू पाया जाए, इस बारे में एक्शन प्लान को लेकर डीएफओ चंद्रभूषण ने उपस्थित अधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जंगलों में कई कारणों से आग भड़क रही है, जिससे वन संपदा को भारी क्षति पहुंच रही है। आनी क्षेत्र के जंगलों में फैली आग को विभाग ने विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से नियंत्रित कर लिया है। वनों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए पंचायत और ग्रामीण स्तर पर स्वयंसेवी सतर्कता कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिन्हें आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए विशेष दस्ताने और कपड़ों के अलावा उपकरण भी दिए जाएंगे। जंगलों की आग से निपटने के लिए विभिन्न बीट में एक-एक पिकअप तैनात की गई हैं, जिनमें 1000 लीटर पानी हर वक्त भरा रहता है।
विज्ञापन

बैठक में गर्मी के दिनों में होने वाली पेयजल की दिक्कत को लेकर भी चर्चा की गई, जिस पर आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता पीसी भारद्वाज ने कहा कि इस बार समय-समय पर मौसम के अनुकूल वर्षा होने से प्राकृतिक जलस्रोत सूखे नहीं हैं। किसी भी क्षेत्र से पेयजल समस्या की सूचना नहीं है। भंडारण टैंकों के माध्यम से क्लोरीनेशन नियमित रूप से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आनी कस्बे की गंदगी का मामला भी उठा, जिसके जवाब में बीडीओ हरि सिंह ने कहा कि आनी कस्बे को गंदगी रहित बनाने के लिए खंड विकास कार्यालय द्वारा कदम उठाए गए हैं। संबंधित पंचायतों को इस बारे में सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र नेगी, एसडीओ लोक निर्माण केएल सुमन, एसडीओ विद्युत केहर सिंह, प्रणीत, ओम प्रकाश शर्मा, अमर चंद चौहान, जवाहर ठाकुर, ओमप्रकाश, डीपी कश्यप, तेज सिंह, प्रदीप ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed