{"_id":"5cf152c8bdec220758761ee0","slug":"15593192865-rampur-hp-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों ने सड़कों पर उतरकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों ने सड़कों पर उतरकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सड़कों पर उतरकर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। राजकीय उच्च पाठशाला जराशी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भाषण, पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर इलाके में नशामुक्ति का संदेश दिया। स्कूल प्राचार्य जयराम ठाकुर ने सभी बच्चों और उपस्थित लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे अवगत कराया। इस मौके पर गुड्डू राम नेगी, श्याम लाल देष्टा, शशि रोल्टा, प्रेम प्रकाश, शशि पाल, राम लाल, जिया लाल और देश राज सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं माध्यमिक पाठशाला डंसा में भी इस उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता और रैली निकालकर नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। स्कूल प्रधानाचार्य आशा नेगी ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। खंड स्वास्थ्य शिक्षक केसी जिष्टू ने बच्चों को बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे विस्तार से जानकारी दी। वहीं अल्टरनेटिव लर्निंग संस्थान ब्रौ और आईटीआई ब्रौ के प्रशिक्षुओं ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रैली निकाली। इस मौके पर अल्टरनेटिव संस्थान प्रबंध निदेशक अमला, एवरेस्ट आईटीआई प्रबंध निदेशक विदेश शर्मा, प्राचार्य तेेजराम, मनोज, महेंद्र, विनोद, मोनिका, विकेश, सचिन, सुरेश, विनोद, शिल्पा, राजेश, जसविंद्र, हेमंत, सरिता और रेखा सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं राजकीय दत्तनगर स्कूल में भी इस उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने इस उपलक्ष्य पर भांग उखाड़ो अभियान भी छेड़ा। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य निशा कुमारी, सुर्दशन शर्मा और देवेंद्र लक्टू सहित कई अन्य मौजूद रहे। वहीं पदम छात्र स्कूल और कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं ने भी विश्व तंबाकू दिवस पर रैली निकाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुच्छैर में भी तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली और पेंटिंग, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य जवाहर ठाकुर, राजा राम, श्याम लाल, मदन लाल, राजेंद्र ठाकुर, संजीव राणा, सुरेश कुमार, मीना कुमारी, उषा कुमारी, किशन चंद, टिक्कम और आशा ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।