{"_id":"5ced5f12bdec2207203adcb0","slug":"155906029118-rampur-hp-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान ले उड़ा लाखों रुपये के पलम और कई पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान ले उड़ा लाखों रुपये के पलम और कई पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोगली(रामपुर बुशहर)। कुदरत की मार इस हद तक पड़ेगी बागवानों ने कभी सोचा नहीं भी था। हाल ही में आया तूफान लाखों रुपये के पलम और कई पेड़ ले उड़ा। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में तूफान से हजारों पेटियां पलम तबाह हो गया हैं। तूफान इतना जबरदस्त था कि बागवानों की पलम की तैयार फसल शून्य की स्थिति पर पहुंच गई है।
खखरोला के बागवान योगराज ठाकुर, सरस्वती ठाकुर, राजपुरा के देवेंद्र कायथ, मोहन सिंह कायथ, शेर सिंह, जवाहर लाल, राधा कृष्णन, लायक राम और स्विचयार्ड के लक्ष्मीदत्त शर्मा ने कहा कि शनिवार देर शाम को आए तूफान ने कहर बरपाया। पलम की तैयार फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। बागवानों ने कहा कि कुदरत की मार प्रतिवर्ष झेलने को मजबूर हैं। हर वर्ष करीब 70 से 80 प्रतिशत फसल तूफान से बरबाद हो रही है। देवेंद्र कायथ ने कहा कि तूफान से जहां पूरी फसल तबाह हुई, वहीं कई पेड़ भी उखाड़ फेंके। राजपुरा में तूफान से करीब 6 से 7 हजार पलम की पेटियां तबाह हो गई हैं। वहीं खखरोला, स्विचयार्ड नोगली, दत्तनगर और निरसू में भी पलम की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बागवानों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से पलम की फसल से हुए नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि किसानो-बागवानों के लोन को बैंक माफ करें।
उधर, भड़ावली पंचायत उपप्रधान दिनेश खमराल ने कहा कि तूफान से पलम की फसल को हुए नुकसान की सूचना मिली है। इस संबंध में प्रशासन को सूचित किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और सरकार से बागवानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।