{"_id":"5cec0716bdec220758761aed","slug":"155897223011-rampur-hp-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधि हेड गर्ल और हितेश को हेड ब्वॉय का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधि हेड गर्ल और हितेश को हेड ब्वॉय का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटनोल में बैग फ्री डे मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंतरसदनीय प्रतियोगिता के तहत वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में नेहरू हाउस ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक उन्मुखीकरण प्रक्रिया का आयोजन किया, जिसमें उपस्थित सभी स्वयंसेवियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम अधिकारी दलीप कुमार ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा वास्तव में मानव सेवा है। यह सेवा केवल सकारात्मक सोच पर निर्भर करती है। इसके अलावा स्कूल के अन्य प्रवक्ताओं ने भी स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को शिक्षकों के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, तभी हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। वहीं, इस दौरान स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। एनएसएस हेड गर्ल निधि और हितेश को हेड ब्वॉय के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर जीडी शर्मा, दीप राम, राजेंद और कृष्ण सहित स्कूल के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।