{"_id":"5cec06fbbdec220732263b53","slug":"155897220453-rampur-hp-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के राज्यपाल 3 जून को छितकुल गांव का करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के राज्यपाल 3 जून को छितकुल गांव का करेंगे दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जून को छितकुल का दौरा करेंगे राज्यपाल
तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांगला वैली की सुंदरता को निहारने के लिए जल्द प्रदेश के राज्यपाल यहां पहुंचेंगे। उनके दौरे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत के किन्नौर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को रिकांगपिओ में उप-मंडलाधिकारी ना. कल्पा सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल तीन जून को झाकड़ी से सांगला पहुंचेंगे और छितकुल गांव की वादियों को निहारने के बाद शाम को सांगला में बागवानों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अगले दिन चार जून को सांगला से कल्पा के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि चार जून को कल्पा में भी स्थानीय लोगों और बागवानों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। पुलिस, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, कृषि एवं बागवानी, स्वास्थ्य, वन और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के प्रवास के दौरान सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करें। बैठक में सहायक आयुक्त (उपायुक्त) सलीम आजम, उप-निदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए किन्नौर नवीन कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वीएस गुलेरिया, पुलिस उप अधीक्षक किन्नौर विपन कुमार और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।