{"_id":"5ce81df8bdec220710358843","slug":"15587159477-rampur-hp-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन मोड़ते समय खाई में गिरा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन मोड़ते समय खाई में गिरा, एक की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। उपमंडल चौपाल से करीब 13 किलोमीटर दूर नेरवा मार्ग पर धबास कैंची में एक बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर में हादसे के समय एक व्यक्ति मौजूद था। धबास कैंची के पास नेरवा मार्ग पर चालक वाहन को मोड़ रहा था तो वाहन पीछे की ओर पहाड़ी से लुढ़क गया। हादसे में घायल व्यक्ति को लोगों ने उपचार के लिए चौपाल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक की पहचान यशवंत (25) पुत्र पद्मा राम निवासी ग्राम धबास डाकघर धबास, तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम अजीत भारद्वाज ने मृतक के परिजनों को पंद्रह हजार की फौरी राहत दी है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।