फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रवक्ता संघ ने उठाई दो दिन का अवकाश देने की मांग

प्रवक्ता संघ ने उठाई दो दिन का अवकाश देने की मांग

Wed, 22 May 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
सभी शिक्षकों को मिले दो दिन का अवकाश
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने पर स्कूल प्रवक्ता संघ ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला ने निर्वाचन अधिकारी से सभी शिक्षकों को दो दिन का अवकाश देने की मांग उठाई है। संघ के अनुसार सभी शिक्षकों को दो दिनों का अवकाश मिलना चाहिए। जिला शिमला के विभिन्न उपमंडलों में कार्यरत प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने राजपत्रित अवकाश के दिन चुनावी प्रक्रिया का सुचारु रूप से निर्वहन किया। इसलिए प्राध्यापकों को दो दिन का प्रति पूरक अवकाश प्रदान किया जाना चाहिए।

संघ के प्रधान लोकेंद्र नेगी, महासचिव अजय नेगी, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान केदार रान्टा, राज्य सचिव भगत पिथियान, राज्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान शिमला राजेंद्र मेहता, जिला संगठन महासचिव रविंद्र ठाकुर, मुख्य सलाहकार ज्ञान चौहान, जिला मुख्य प्रेस सचिव मनोरमा भारद्वाज, राज्य कार्यकारिणी सदस्य उमेश दाउटू के अनुसार जिला के कुछ उपमंडल अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को राजपत्रित अवकाश के दिन चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए दो दिन का प्रति पूरक अवकाश प्रदान किया है। इसलिए सभी शेष उपमंडलों के शिक्षकों को अवकाश मिलना चाहिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग उठाई है कि जिला में सभी प्रवक्ताओं व कर्मचारियों को दो दिन की प्रति पूरक अवकाश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed