फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सेब की बागीचों में समय से पूर्व पतझड़ का खतरा

सेब के बगीचों में समय से पहले पतझड़ शुरू

Wed, 22 May 2019 12:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। सेब के बागीचें में आल्टर्नेरिया माली व मार्सोनिना कोरोनिया रोग के लक्षण दिखना शुरू हो गए हैं। जिससे समय से पूर्व पतझड़ होने का खतरा हो गया है। लगातार हो ही वर्षा के कारण रोग अधिक तेजी से पनप रहा है। रोग के फैलने से फल पर भी इसके प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेंगे। बागवानी विशेषज्ञों के पास रोग फैलने के विभिन्न मामले आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने बागवानों को आवश्यक दवाइयों के छिड़काव करने की सलाह दी है।

वहीं छाया व अधिक नमी वाले बागीचों में आल्टर्नेरिया रोग के अधिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं। शुरूआती चरण में रोग सेब की पत्तियों पर दिखाई दे रहा है। रोग से ग्रस्त पत्तियों की ऊपरी सतह पर गोलाकार गहरे हरे रंग के धब्बे नजर आते हैं। यह हरे धब्बे पहले भूरे और फिर गहरे भूरे रंग के हो जाते हैं। पत्तियों का शेष भाग पीले रंग का होता जाता है। रोग के पनपने से समय से पूर्व ही पतझड़ होता है।
विज्ञापन


जिससे फलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संक्रमित फलों पर भी भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। फलों का विकास भी रुक जाता है। अधिक वर्षा, नमी व तापमान में गिरावट के कारण रोग फैलता है। लगातार हो रही वर्षा से रोग फैल रहा है। विशेषज्ञों के पास रोजाना कई बागवान सेब की रोग ग्रस्त पत्तियां लेकर पहुंच रहे हैं। रोग के शुरूआती दौर में इसे रोकने का बागवान सुझाव दे रहे हैं। अगर इस समय पर नहीं रोका जाता है तो आल्टर्नेरिया माली के साथ सेब के पौधे मार्सोनिना कोरानेरिया रोग
विज्ञापन
विज्ञापन

की चपेट में आ सकते हैं।

पूर्व उद्यान विकास अधिकारी और बागवानी विशेषज्ञ डॉ. आगर दास के अनुसार आल्टर्नेरिया रोग के कई मामले उनके पास आए हैं। बागवानों को उद्यान विभाग की ओर से जारी की स्प्रे सारिणी के अनुसार स्प्रेे करनी चाहिए। या फिर बागवानी विशेषज्ञ से संपर्क करे। उद्यान विकास अधिकारी व बागवानी विशेषज्ञ डॉ. कुशाल मेहता ने बताया कि रोग फैलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


अगर समय पर रोकथाम नहीं की गई तो बागीचे मार्सोनिना कोरोनेरिया व आल्टर्नेरिया माली रोग की चपेट में पूरी तरह से आ जाएंगे। यह रोग सेब के लिए बहुत घातक है। सेब तुड़ान से पहले ही सेब के पौधें से पत्तियां झड़ जाएंगी। फल भी पूरी तरह से खराब हो जाएगा। बागवानी विशेषज्ञों की सलाह अनुसार बागवान स्प्रे करें या फिर बागवानी विभाग द्धारा स्प्रे सारिणी भी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed