फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ज्यूरी में बौद्ध मंदिर का हुआ उद्वघाटन

ज्यूरी में बौद्ध मंदिर का विधिवत उद्घाटन

Wed, 22 May 2019 12:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में मंगलवार को बौद्ध मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर देहरादून से आए अवतारी लामा नोर खंगसर रिंगपोछे ने बौद्धिक मंत्रों उच्चारण के साथ मंदिर का उद्घाटन किया। ला ज्यूरी में सैकड़ों लोगों ने मंदिर पहुंचने पर खंगसर रिंगपोछे लामा का भव्य स्वागत किया।

अवतारी लामा ने अपने स्वागत में खड़े सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया। लामा खंगसर रिंगपोछे ने मंदिर की प्रौढ़ के सामने बौद्धिक मंत्र उच्चारण के बाद वहां लगे रिबन को काटा और मंदिर के अंदर प्रवेश किया। जहां उन्होंने वहां स्थापित बुद्ध भगवान की प्रतिमा के सामने उन्होंने शीश नवाजा।
विज्ञापन


अवतारी लामा नोर खंगसर रिंगपोछे ने वहां मंदिर के उद्घाटन पर पहुंचे सभी लोगों का अभिनंदन किया। मंदिर के प्रबंध सचिव पीएस लामा ने बताया कि मंदिर का निर्माण करीब छह सालों में पूर्ण किया गया। नोर खंगसर पिंगपोछे लामा 14 वें अवतारी लामा हैं और मंदिर की जगह सुनेल परिवार ने दान दी और मंदिर को पूर्ण करने में भी सभी का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय महिला मंडल और लोगों के सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय महिला मंडल की महिलाओं ने अवतारी लामा के स्वागत में लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस अवसर परकाजा लामा के नाम से मशहूर उरगेन थारके लामा, न्याव लुंदूप, पीएस लामा काजा और स्पीति के राजघराने के अलावा ताइवान से आए अनुयायी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed