{"_id":"5ce02f1ebdec22078775bb46","slug":"15581960527-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने मतदान को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने मतदान को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। एबीवीपी की ओर से लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान संपन्न हो गया। आखिरी दिन एबीवीपी की कुमारसैन कॉलेज इकाई ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
इस मौके पर इकाई अध्यक्ष सौरभ, उपाध्यक्ष काम्या, हिमानी और इकाई संयोजक सुरांशु शर्मा के नेतृत्व में कुमारसैन बाजार, लाठी, भराड़ा और किंगल बाजार में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। इकाई ने लोगों के बीच जाकर मतदान करने का आह्वान किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने लोगों से नोटा का चयन न करने की भी अपील की। इकाई संयोजक सुरांशु शर्मा ने बताया कि कुमारसैन में कुछ ही समय पहले नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं में संगठन के काम को लेकर खूब जोश दिखाई दे रहा है। भविष्य में भी नवगठित इकाई छात्र-छात्राओं और समाज के हित के लिए निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगी।
विज्ञापन