फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मंडी लोस के प्रत्याशियों का भाग्य आज होगा ईवीएम में कैद

लोस प्रत्याशियों का भाग्य आज ईवीएम में होगा कैद

Sun, 19 May 2019 08:01 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। मंडी संसदीय क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों का भविष्य आज 19 मई को ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। हॉट सीट बने मुख्यमंत्री के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी में टक्कर भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा और कांग्रेस के प्रत्याशी आश्रय शर्मा के बीच होने जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा पहली बार लोकसभा चुनाव मैदान में खड़े हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा विगत 2014 लोकसभा चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी हैं।

जनजातीय जिला किन्नौर में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ रामस्वरूप शर्मा और प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने सभी मतदान केंद्रों पर जाकर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगे हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस के कोई भी स्टार प्रचारक किन्नौर जिले में नहीं आए, सिर्फ विधायक जगत सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता ही कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगते दिखे। मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 प्रत्याशियों के साथ 6 जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 81 हजार 462 है। इनमें पुरुषों की संख्या 6 लाख 50 हजार 796 और महिलाओं की संख्या 6 लाख 30 हजार 661 है। सर्विस वोटर की संख्या 13,747 है, जबकि तीसरे जेंडर के 5 मतदाता हैं। संसदीय क्षेत्र में कुल 2083 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 19 मई को मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कर सकते हैं। इस वक्त मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए 3 विधानसभा हलके भरमौर, लाहौल स्पीति और किन्नौर अनुसूचित जनजाति और 5 विधानसभा क्षेत्र नाचन, करसोग, बल्ह, आनी और रामपुर विधानसभा क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र के अधीन आते हैं। इसी तरह मनाली, कुल्लू, बंजार, सुंदरनगर, सराज, द्रंग, जोगिंद्रनगर, मंडी, सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र भी मंडी संसदीय क्षेत्र के अधीन आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed