फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खस्ता हाल एलपीआरआर एनएच एक साल में उखड गई पक्का होने के बाद सडक

मीनस पुल से फेडिज पुल के बीच सड़क उखड़ी

Fri, 10 May 2019 10:26 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा। मीनस पुल से फेडिज पुल के बीच एलपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग को पक्का हुए एक साल भी नहीं हुआ और सड़क उखड़ गई है। बरसात के दौरान सड़क पर काफी चट्टानें गिरी थीं। ऐसे में जगह-जगह सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क पर बीते पांच साल के दौरान सौ से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं।
पूरी सड़क बरसात से पहले पक्की गई थी। लेकिन बरसात के दौरान उक्त सड़क पर भूस्खलन के कारण भारी-भरकम चट्टानें गिरी थी। चट्टानों को गिरे करीब आठ-नौ माह हो चुके हैं, बावजूद इसके अभी तक इन चट्टानों को हटाने के लिए कोई भी प्रयास किसी की ओर से नहीं किया जा रहा है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। कुछ दिन पहले भारी सामान लेकर कर आ रहा एक ट्राला करीब 24 घंटे से तक फंसा रहा। फेडिज पुल से मिनस पुल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन इस सड़क को पक्का करने के नाम पर लाखों रुपये फूंक चुका है। सड़क पर गहरे गड्ढे व बारिश में पानी के तालाब बन रहे हैं। नौ महीने से मलबा तक नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग नाहन मंडल के अधिशाषी अभियंता बीके अग्रवाल के अनुसार जल्दी ही टेंडर लगाने के बाद इन चट्टानों को हटा दिया जाएगा। खराब सड़क को भी ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed