{"_id":"5ccb208ebdec2207066c8df7","slug":"155681607715-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंत दमसेठ दलीप सिरमौरी की नाटियों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंत दमसेठ दलीप सिरमौरी की नाटियों पर झूमे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलीप सिरमौर, यशवंत
ने लोगों को खूब नचाया
कोटखाई। महासू मेले के दूसरे दिन लोक गायक दलीप सिरमौर, यशवंत दमसेठ की नाटियों पर लोग खूब झूमे। इस दौरान मेले में आयोजित ठोडो नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में आस पास की पंचायतों से काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
वीरवार को महासू मेले के दूसरे दिन फागू व सिरमौर से पहुंची ठोडा नृत्य की टीमों ने अपने करतब दिखाए। वहीं पारंपरिक वाद्वयंत्रों की धुनों पर लोग खूब झूमे। दिन के समय लोक गायक दलीन सिरमौरी, यशवंत दमसेठ ने प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। मेले का आगाज श्वाला स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से किया। दो दिवसीय मेले का आयोजन स्थानीय देवी माता के आदेश पर हर साल किया जाता है। वीरवार को स्थानीय अवकाश होने के कारण यहां के सभी स्कूल बंद रहे। महासू पंचायत की प्रधान सरोज ठाकुर, बखोल पंचायात के प्रधान अनंत राम, प्रेम नगर पंचायत के प्रधान सही राम शर्मा ने बताया कि मेले में हजारों लोग आसपास के गांव से उपस्थित रहे। महासू में मेले का आयोजन हर साल किया जाता है।