{"_id":"5cc48447bdec22076d203bf0","slug":"155638285815-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करासा टीम ने क्रिकेट ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करासा टीम ने क्रिकेट ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। नवयुवक मंडल शड़वा की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर करासा की टीम ने कब्जा कर लिया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के वरिष्ठ सलाहकार देविंद्र डैजी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मोर्चा के महामंत्री सुरेंद्र काल्टा और उपाध्यक्ष शिव देव डोगरा मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला करासा टीम और सीमा टीम के मध्य खेला गया गया। विजेता टीम को 77 हजार नगद राशि पुरस्कार के रुप में दी गई। वहीं उपविजेता टीम को 40 हजार राशि पुरस्कार के रुप में दी गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत सीमा रंटाड़ी के पूर्व सदस्य ईश्वर सिंह, नवयुवक मंडल के प्रधान ईश्वर चंद, उपप्रधान शेर सिंह डोगरा, सचिव विपुल नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहित नवयुवक मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन