{"_id":"5cb8a129bdec2213f4136ca2","slug":"15556038248-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिकनी पुल को मिले पंचायत का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिकनी पुल को मिले पंचायत का दर्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेरवा। उपमंडल चौपाल की बमटा पंचायत के लोगों ने झिकनी पुल को अलग पंचायत का दर्जा देने की मांग उठाई है। मौजूदा समय में लोगों को पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने के लिए घंटों पैदल सफर करना पड़ता है। बम्टा पंचायत विकास खंड चौपाल की सबसे बड़ी पंचायत है। वहीं झिकनी पुल पंचायत बम्टा पहले से ग्राम पंचायत देवत और ग्राम पंचायत पौड़िया के निचले हिस्से में बसे गांव का केंद्र बिंदु है। बमटा पंचायत के गांव नार, झलास, रावतन, झिकनी पुल तथा देवत पंचायत के जड़ाना, मटलाना, चियाली, चंझाल पुल और पौड़िया पंचायत के बेलग गांव के लोगों की मांग है कि झिकनी पुल को अलग पंचायत बनाया जाए।
इन सभी गांवों के लोगों को अधिकतर अपनी पंचायत के लिए कई घंटे पैदल चल कर पहुंचना पड़ता है। बुजुर्गों को पंचायत तक पहुंचने के लिए बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। बम्टा पंचायत के नार, रावतन एवं झिकनी पुल गांवों को पंचायत मुख्यालय बमटा तक की दूरी 15 से 20 किलोमीटर तक है। पौड़िया के बेलग एवं देवत के चँझाल पुल, जड़ाना और चियाली से भी पंचायत मुख्यालय के लिए यातायात का कोई साधन नहीं है। देवत पंचायत के चँझाल पुल, जड़ाना और मट्लाना के लोगों को भी पैदल चढ़ाई चढ़ कर पंचायत पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
बेलग के लोगों को भी पौड़िया पंचायत तक पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। नार, रावतन व झिकनी पुल के लोगों को पंचायत में कोई काम करवाना हो तो कई किलोमीटर पैदल चढ़ाई चढ़ कर बमटा पहुंचना पड़ता है। यदि झिकनीपुल को अलग पंचायत बन जाए तो तीन पंचायतों के करीब एक दर्जन गांव के लोगों को नजदीक ही पंचायत मुख्यालय की सुविधा मिल सकेगी। इन सभी गांवों की झिकनी पुल से दूरी मात्र दो से पांच किलोमीटर ही है।
विज्ञापन
इस संबंध में पंचायत देवत के वार्ड सदस्य रमेश, देवत पंचायत के जड़ाना गांव निवासी विशाल चौहान, सुनील जिंटा, बबलू मेहता, कमल कपाईक, बमटा पंचायत निवासी आशीष पांटा, मोती सिंह पांटा, रमेश, मोहिंद्र पांटा, राजेश झगटा, अरुण झगटा, संजू झगटा, यशपाल फोंटा, काका पांटा, हेम सिंह और खीरम सिंह और रमेश शर्मा ने सरकार से मांग की है कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले झिकनी पुल को अलग पंचायत बनाया जाए। झिकनी पुल नई पंचायत बनने से सभी गांवों को पंचायत मुख्यालय की सुविधा आसानी से मिल सकेगी। हर व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आसानी से लाभ मिल सकेगा।