{"_id":"5cb74db5bdec22143b6f23ea","slug":"15555169248-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रदेश सरकार की ओर से साप्ताहिक पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेश में 12 से 20 अप्रैल तक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं और पद्म छात्र स्कूल रामपुर के छात्रों सहित शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया
बुधवार को झमाझम बारिश के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों ने रैली निकाली। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से निकल कर एनएच पांच पर ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश दिया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अभियान के तहत एसडीएम कार्यालय से होकर पुराने बस अड्डे से बाजार होकर जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे और पॉलिथीन एकत्रित कर ठिकाने लगाया। छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के लोगों से पॉलिथीन का कम से कम इस्तेमाल करने, पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील की। अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस अभियान में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर, कन्या स्कूल रामपुर के शिक्षक दलीप सोनी, कुसुम, प्रोमिला और पद्म छात्र स्कूल से तिलक कायथ समेत कई अन्य शिक्षक-विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन