फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर में राम भरोसे चल रहा है पथ परिवहन निगम का कारोबार

रिकांगपिओ डिपो में न स्टाफ, न बसें पर्याप्त

Thu, 18 Apr 2019 11:55 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो में लंबे समय बाद भी खाली पदों पर भर्तियां नहीं हो पाईं हैं। जिला में रूटों के हिसाब से 100 बसों की जरूरत है, वहीं वर्तमान समय में 89 बसें ही दौड़ रही है। निगम परिसर की रात्रि देखरेख के लिए चौकीदार और साफ-सफाई के लिए कर्मचारी तक की तैनाती नहीं की गई है। वहीं आधा दर्जन से अधिक निगम की बसें माइलेज पूरी कर चुकी हैं, बावजूद इसके रूटों पर भेजी जा रही हैं।

बस डिपो में बस चालकों, परिचालकों, कार्यालय स्टाफ कर्मियों, इंस्पेक्टरों, स्टोर कीपरों, चौकीदारों और सफाई कर्मियों के पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में निगम के कर्मचारियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कर्मचारियों को जहां तय समय से अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है, वहीं निगम के कर्मचारियों को अवकाश भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यालय में हेड मैकेनिक, स्टोर कीपर, लेखा पाल सहित अन्य पद बीते चार वर्षों से रिक्त पड़े हुए हैं। जिले में वर्तमान समय में 4 ही इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि 12 पद स्वीकृत हैं। इस डिपो में 132 चालक दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 165 चालकों की जरूरत है। वर्तमान समय में 129 परिचालक है, जबकि 160 पद स्वीकृत हैं। वर्कशॉप में 140 कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं और वर्तमान समय में वर्कशॉप में 27 कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यालय स्टाफ के 65 पद स्वीकृत हैं और वर्तमान में 6 कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने माना कि डिपो में चालकों, परिचालकों सहित कई अन्य स्टाफ की कमी से दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर उच्च अधिकारियों से रिक्त पदों को लेकर पत्राचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed