{"_id":"5cb4a9c0bdec221441199a04","slug":"1555343881320-21-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटू में 20-21 को रहेगी ठिरशु मेले की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटू में 20-21 को रहेगी ठिरशु मेले की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। विकास खंड ननखड़ी की ग्राम पंचायत देलठ के टूटू युवक मंडल और मंदिर कमेटी द्वारा ढिरशु मेले का आयोजन 20-21 अप्रैल को होगा। इस दौरान युवक मंडल द्वारा ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी। मेले और प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 से 20 अप्रैल तक ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर की खेलें और वॉलीबाल प्रतियोगिता में दिल्ली और चंडीगढ़ से आई टीमें भी भाग लेंगी। युवक मंडल के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ठिरशु मेले के उपलक्ष्य पर 20 को रात्रि स्टार नाइट कार्यक्रम और 21 को दिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक कलाकार राजीव शर्मा, विक्की रांटा, दर्शन भंडारी सहित स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
मेले का शुभारंभ देवता साहिब बनवीर टूटू, देेवता साहिब पलथान देलठ के आगमन से होगा। मंदिर कमेटी और युवक मंडल की ओर से बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए भी उचित ठहरने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान कैलाश शर्मा, पलस राम शर्मा, कारदार धर्मपाल शर्मा, उपप्रधान युवक मंडल टूटू लक्की शर्मा, सचिव दिनेश गौतम, प्रेस सचिव अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, संदीप राणा, भुवनेश शर्मा, रवि शर्मा, संजय राणा, रामेश्वर शर्मा, भोलाराम, आदर्श शर्मा, भारत भूषण और वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन