{"_id":"5ca6285ebdec22143d397f87","slug":"155439326112-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलामी के लिए पांच जोन में बांटे स्टॉलों के स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलामी के लिए पांच जोन में बांटे स्टॉलों के स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के लिए स्टॉलों की नीलामी 12 अप्रैल को रखी गई है। अस्थायी दुकानों की नीलामी के लिए रोहड़ू बाजार को पांच जोन में बांटा गया है। नीलामी में बोली देने वाले को दो लाख की जमानत राशि पहले जमा करवानी होगी। अधिकतम बोलीदाता को ही स्टॉल के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा। राज्य स्तरीय मेले का आयोजन 21 से 23 मार्च तक किया जाएगा।
वीरवार को मेले की तैयारियों से संबंधित स्टॉल अलॉटमेंट कमेटी की बैठक एसडीएम बीआर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि स्टॉल के लिए उपलब्ध स्थानों को पांच जोन में बांटा जाए। सबलेटिंग की समस्या से निपटने के लिए सभी स्थानों की खुली बोली से बिक्री की जाएगी। प्रथम जोन शिकड़ी पुल से ठाकुर हार्डवेयर के सामने और एसआर ऐग्रो से शिकड़ी पुल की तरफ रहेगा।
विज्ञापन
इसका कुल क्षेत्रफल 6000 वर्ग फुट रहेगा। दूसरा जोन दिल्ली स्टोर से पुलिस गुमटी तक रहेगा। इसका क्षेत्रफल 3176 वर्ग फुट रहेगा। तृतीय जोन पुलिस गुमटी से पुराने स्टेट बैंक तक रहेगा। इसका क्षेत्रफल 1276 वर्ल्ड फुट होगा। चौथा जोन पुराने बस स्टैंड और राम मंदिर के सामने रहेगा। जिसका क्षेत्रफल 625 वर्ग फुट होगा है। पांचवां जोन एचडीएफसी बैंक के सामने बनाया गया उसका क्षेत्रफल 420 वर्ग फुट है।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि 12 अप्रैल को इसकी खुली बोली सांय तीन बजे तहसीलदार रोहड़ू की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। इच्छुक व्यक्ति को दो लाख अग्रिम राशि के रूप में जमा करवानी होगी। बोली के उपरांत उपरोक्त स्थानों का कब्जा अधिकतम बोलीदाता को संपूर्ण राशि जमा करवाने के बाद अठारह अप्रैल को सौंपा जाएगा। अलग-अलग जोन का स्टॉल आवंटन कमेटी की ओर से बेसिक मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बोलीदाताओं से आग्रह किया कि अधिक जानकारी के लिए तहसीलदार रोहड़ू के कार्यालय में संपर्क करके विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।