{"_id":"5ca6285bbdec2214173a33cc","slug":"15543932581830-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किल्बा में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किल्बा में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के किल्बा में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट स्पर्धा में क्षेत्र भर की करीब 30 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी।
युवा स्पोर्ट्स क्लब किल्बा की ओर से आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उपप्रधान कोठी पंचायत एवं महासचिव किन्नौर यूथ दयाल सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर कल्पा ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्यामानंद नेगी, उपप्रधान किल्बा पंचायत विकास नेगी, कपिल और उदय नेगी विशेष अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी को तीस हजार रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन
इस संबंध में क्लब के अध्यक्ष राज भगत नेगी ने कहा कि सात दिवसीय इस प्रतियोगिता में इलाके की करीब 30 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष राज भगत नेगी और सदस्यों, महिलाओं, खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि और अन्य विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।