फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर जिले टापरी में आया भूंकप, क्षेत्र में हुआ भारी नुकसान

सुबह आए ‘भूंकप’ से थर्रा उठा टापरी

Thu, 04 Apr 2019 09:22 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Apr 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिला के टापरी में वीरवार को जिला स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। जिसमें भूकंप के काल्पनिक स्थिति दर्शाई गई। भूकंप का केंद्र टापरी के पास लगता एक गांव आंका गया। भूकंप से क्षेत्र के पांच स्थानों पर भारी नुकसान हुआ। छोल्टू स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और एक निजी पाठशाला में सैकड़ों विद्यार्थी फंस गए। वहीं चगांव में भी कुछ लोग भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हुए भवनों में फंस गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टापरी का भवन भी भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। यहां भी कुछ मरीज और अस्पताल स्टाफ भवन के भीतर ही फंस गया।

तहसील कार्यालय के भवन को भी काल्पनिक भूकंप की स्थिति से हुए नुकसान के लिए चुना गया जहां पर कर्मचारियों के अलावा कुछ लोग भी भूकंप के चपेट में आ गए। यह काल्पनिक भूकंप प्रात: 10 बजे आया और भूकंप की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरकत में आ गया। संबंधित विभाग मौके पर रवाना हो गए उपमंडल अधिकारी निचार स्थित भावानगर ने राहत और बचाव कार्यों की बागडोर संभाली। इस दौरान आईटीबीपी का दल व्यवसायिक परिसर, पुलिस और अग्निशमन दल आवासीय परिसर चगांव, होमगार्ड और जेएसडब्ल्यू का दल रावमापा और जेएस डब्ल्यू पाठशाला छौल्टू के लिए रवाना हुआ, एसजेवीएनएल और सीआईएसएफ ने तहसील कार्यालय टापरी और पुलिस दल ने चगांव स्थित आवासीय परिसर में तुरंत राहत कार्य आरंभ किया ।
विज्ञापन


उप-मंडलाधिकारी घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि भूकंप के काल्पनिक घोषणा के एक घंटा 17 मिनट के भीतर सारा राहत और बचाव कार्य पूरा किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग और भारतीय तिब्बत पुलिस बल के जवानों द्वारा आपदा के समय राहत व बचाव कार्यों संबंधी प्रदर्शन भी किया गया। मॉकड्रिल में जिला आपदा समिति से जुड़े विभागों, सेना, आईटीबीपी, पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा, स्थानीय पाठशाला, व्यापारमंडल, युवक मंडलों, स्थानीय ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, जेएसडब्ल्यू और एसजेवीएनएल के राहत एवं बचाव कार्यों दलों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed