फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी कॉलेज में मतदाताओं को किया जागरूक

विजय ने जीती भाषण प्रतियोगिता

Thu, 04 Apr 2019 09:22 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Apr 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का क्या महत्व है, इसके बारे में कॉलेज के युवाओं को जागरूक किया गया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वीप के तत्वावधान में आनी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र पाल ने की। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के सदस्य टिंकू शर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन शिवानी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में चुनाव कानूनगो प्रणीत कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जो युवा 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया है, तो वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के अलावा चुनाव कार्यालय में फॉर्म 6 के माध्यम से 18 अप्रैल तक अपना आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र पाल ने भी युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए लोक तांत्रिक प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वीप विषय पर आधारित भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें भाषण प्रतियोगिता में विजय ने प्रथम, अंकिता ने दूसरा और सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में राकेश, बीना, मोनिका और प्रियंका ने बाजी मारी। नारा लेखन में संजय ने पहला, मोनिका ने दूसरा और कमलेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गीत, संगीत और नाटी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा, प्रो. एलडी ठाकुर, डॉ. कपूर, डॉ. जितेंद्र साहनी, डॉ. अश्वनी चंदेल, प्रो. संगीता, संतोष शर्मा, अनुज, अनंत राम शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, नूर चंद, ओम शांति, दीपा और पल्लवी सहित कई अन्य कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed