फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पिप्टी में खुले में बह रही सीवरेज की गंदगी

पिप्टी में खुले में बह रही सीवरेज की गंदगी

Thu, 04 Apr 2019 11:10 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगते पिप्टी में सीवरेज की गंदगी खुले में बह रही है। ऐसे में दो दिन से नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर दो के लोग इस समस्या से काफी परेशान हैं। वहीं बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बढ़ गया है। लोगों में रोष है कि शिकायत के बाद भी न तो नगर परिषद और न ही आईपीएच विभाग इस संबंध में कोई ठोस कदम उठा रहा है।

लोगों के अनुसार ऐसा पहली बार नहीं है कि पिप्टी सड़क पर सीवरेज की गंदगी खुले में बह रही हो। बीते कई वर्षों से इस सड़क पर अकसर सीवरेज लीकेज की समस्या पेश आ रही है। नगर परिषद और आईपीएच विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के राजू मेहता, सपना जिष्टू, सतीश कुमार, प्रदीप नेगी, तिलक राज, अनु, कृष्णा कायथ, सुषमा, शारदा नेगी, बबलू नेगी, चरण दास और विनोद सहित कई अन्य लोगों के अनुसार दो दिन से पिप्टी सड़क पर पिप्टी के पास चेंबर बंद होने से सीवरेज की गंदगी खुले में बह रही है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले विद्यार्थी और राहगीर परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क पर सीवरेज लाइन अच्छे तरीके से न बिछाए जाने के कारण अकसर किसी भी प्वाइंट पर चेंबर टूटने से सीवरेज की समस्या से जूझना पड़ता है। लोगों ने आईपीएच विभाग और नगर परिषद से जल्द से जल्द मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। वहीं आईपीएच विभाग रामपुर के सहायक अभियंता किशोर शर्मा के अनुसार सड़क पर भारी वाहनों के गुजरने से चेंबर टूटने की वजह से यह समस्या आई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed