{"_id":"5ca2411abdec2214374a8054","slug":"15541374507-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन को कब मिलेगी पार्किंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारसैन को कब मिलेगी पार्किंग की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन को नहीं मिली पार्किंग की सुविधा
26 पंचायतों के लोग झेल रहे हैं दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। तहसील मुख्यालय कुमारसैन में पार्किंग सुविधा न होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कुमारसैन में हर रोज 26 पंचायतों के सैकड़ों लोग अपने-अपने काम को लेकर आते है, लेकिन यहां पहुंचने पर लोगों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पाती है। जिसके चलते लोगों को सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
हालांकि लंबे समय लोग कुमारसैन में पार्किंग निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। इसके बाद भी पार्किंग निर्माण की कवायद ठंडे बस्ते में पड़ी है। ऐसा नहीं है कि पार्किंग के लिए जमीन नहीं है। यहां पार्किंग निर्माण के लिए जमीन का भी चयन कर लिया गया है। लेकिन इसके बाद भी पार्किंग निर्माण के लिए कोई कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
उल्लेखनीय है कि 26 पंचायतों के ग्रामीण, सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों के अलावा सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों का यहां आना जाना लगा रहता है। वहीं दोनों ओर खड़े वाहन यहां हादसों को भी न्योता दे रहे हैं। ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पंडित शशि पाल डोगरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राकेश खाची, अंकुश कुमार, पिंकू ठाकुर, सुनील और अनिल ठाकुर ने बताया कि कुमारसैन बाजार में ट्रैफिक जाम लग जाता है। कोई भी राजनीतिक दल यहां पर पार्किंग नहीं बना पाया है। इस मुद्देे को इस चुनाव में सभी प्रत्याशी के पास रखा जाएगा। उधर, एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल ने बताया कि पार्किंग के लिए जगह का चयनित किया गया है। अब औपचारिकता के लिए आचार संहिता हटने के बाद आगे की कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी।