{"_id":"5c9a537dbdec2213f22d2664","slug":"155361787310-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान को लेकर पुख्ता व्यवस्था करें विभिन्न विभाग : गोपाल चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान को लेकर पुख्ता व्यवस्था करें विभिन्न विभाग : गोपाल चंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने मंगलवार को चुनाव तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने विभागों के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी करें।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल चंद ने कहा कि जिले की जिन सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए। जिले के सभी विश्राम गृहों, परिधि गृहों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर रेंप बनाने के निर्देश दिए जिससे दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
विज्ञापन
इसके अलाव उन्होंने दूरभाष सुविधा भी सुनिश्चित बनाने, स्कूलों में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और वालंटियर की तैनाती करने के भी निर्देश दिए। सुचारु बस सेवाएं और आईपीएच विभाग को पेयजल व्यवस्था बनाने को भी कहा।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि जिला सुरक्षा योजना को तैयार कर लिया गया है और पड़ोसी जिले से लगती सीमा पर वाहनों की जांच की जा रही है। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से पहरे को सशक्त किया गया है। जिले में तीन उड़नदस्ते भी हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सभी लाइसेंसशुदा हथियार धारकों को अपने निकटतम थाने में हथियार जमा करवाने के निर्देश भी दिए। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल चंद ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम निचार घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।