{"_id":"5c9a534fbdec2214530fa338","slug":"155361782713-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा के शहीदों को मौन रखकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा के शहीदों को मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ ब्लॉक रामपुर की बैठक में लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बुशहर सदन में आयोजित त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पन्ना लाल गुप्ता ने की। बैठक में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, मेडिकल बिल का भुगतान न होने और अन्य समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं विगत कई समय से मांगें पूरी न होने पर पेंशनरों ने रोष जताया।
बैठक में सर्वप्रथम पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं दिवगंत पेंशनरों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। संघ के अध्यक्ष पन्ना लाल गुप्ता ने कहा कि सरकार पेंशनरों को 5-10-15 के मिलने वाले लाभ को पेंशन बेसिक में शामिल करे।
विज्ञापन
समस्त पेंशनरों ने चिकित्सा भत्ता समय पर भुुगतान न होने पर सरकार से आग्रह किया कि कम से कम तीन माह के भीतर बिल भुगतान के आदेश जारी किए जाए। वहीं 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को भी जल्द से जल्द लागू करने की पुरजोर मांग उठाई गई। इस मौके पर मोहन लाल गुप्ता, ज्योति लाल गुप्ता, चैन राम, स्वरूप सिंह, भूपेंद्र शर्मा, रामलाल पालसरा और देवकी नंदन सहित कई अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन