{"_id":"5c98fa38bdec2214107d0dab","slug":"155352948411-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में एनएच पांच पर जल्द हटेगा अतिक्रमण : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में एनएच पांच पर जल्द हटेगा अतिक्रमण : एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए होगा स्थान तय
बचत भवन में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
एनएच पांच से तहबाजारियों को जल्द हटाने के दिए निर्देश
बैठक में अतिक्रमण की रोकथाम के लिए कमेटी की गठित
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में दिनों दिन बढ़ती जा रही तहबाजारी की समस्या को लेकर सोमवार को बचत भवन में एसडीएम मोहन दत्त शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहबाजारी को लेकर सभी से सुझाव मांगे गए। इस दौरान स्थानीय रेहड़ी-फड़ी यूनियन ने विगत कई वर्षों से शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाकर आजीविका कमा रहे लोगों के लिए स्थान तय किए जाने की मांग की।
इस संबंध में प्रशासन और नगर परिषद ने यूनियन से सूची बनाकर नगर परिषद को सौंपने की बात कही, जिसके बाद इनके लिए स्थान तय किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने बाहरी राज्यों के तहबाजारी को हटाए जाने की भी बात कही और राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तंबू लगाकर बैठे तहबाजारी को खाली करने के निर्देश जारी किए गए। इस बारे में पुलिस को भी आदेश दिए गए और कहा कि यदि फिर भी एनएच पांच से तहबाजारी नहीं हटते हैं तो प्रशासन को मजबूरन उनका सामान जब्त करना पड़ेगा, जिसे वापस नहीं किया जाएगा।
एसडीएम ने रेहड़ी-फड़ी यूनियन को निर्देश जारी किए कि जो सूची यूनियन के पास अपने सदस्यों की है, उनके पहचान पत्र बनाए जाएं, जिसे नगर परिषद से सत्यापित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि तहबाजारी को स्थानीय दुकानदारों द्वारा भी संरक्षण दिया जा रहा है। बाजार में सड़कों के किनारे सामान लगाया जा रहा है, जिसे हटाया जाएगा और दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष वंदना सूद, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पार्षद विवेक थापर, शीला वर्मा ,जुगल किशोर, जीवन चौधरी, हलवाई ढाबा यूनियन प्रधान नंद कुमार, रेहड़ी-फड़ी यूनियन प्रधान परवीन कुमार, गोपाल चंद, व्यापार मंडल अजय और प्रेस सचिव मुनीश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमेटी की गई गठित
इस दौरान एक कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें एनएच, आईपीएच, विद्युत बोर्ड, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह कमेटी यूनियन की ओर से सौंपी सूची के तहत स्थान का चयन करेगी, जहां रेहड़ी-फड़ी लगाई जा सकें। इसके अलावा शहर में हो रहे अतिक्रमण को भी इस कमेटी द्वारा हटाया जाएगा। शहर में मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
वाहनों की आवाजाही के लिए समय तय
सब्जी मंडी से सुभाष चौक में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और बाजार के दोनों ओर बैरियर स्थापित किए जाएंगे। वहीं घाट से बाजार की ओर सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 4 बजे तक वाहन प्रतिबंधित रहेगी।