{"_id":"5c965ecbbdec2214593a9154","slug":"155335862520-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-टिक्कर बस सेवा नियमित न होने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-टिक्कर बस सेवा नियमित न होने से लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। शिमला-टिक्कर के लिए परिवहन निगम की बस नियमित न चलने से लोग काफी परेशान हैं। लोगों के अनुसार शिमला से टिक्कर के लिए सुबह छह बजे बस चलने का समय निधार्रित है। इस रूट पर चालक की मनमानी के करण खराब सड़क का बहाना बनाकर कभी बस को आधे से लौटाया जाता है तो कभी बस शिमला से ही नहीं भेजी जाती है।
विज्ञापन
टिक्कर उपतहसील के खांगटा गांव निवासी विक्की नरसेठ, गुजांदली गांव निवासी कुबेर चौहन, हंस्टाडी निवासी नरेश कुमार, गुजांदली निवासी हेम राज चौहान, शरौंथा गांव निवासी बहादुर सिंह, कशैणी गांव निवासी धर्मेंद्र, मौसम चौहान, रतेश रामसे और बहादुर सिंह गांव शरौंथा के अनुसार बस के लिए लोग कई बार सुबह दो से तीन घंटे तक सड़क पर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
बाद में पता चलता है कि बस नहीं आएगी तो उन्हें घर लौटना पड़ता है। इस क्षेत्र से समय पर शिमला व टिक्कर के लिए कोई नियमित बसें नहीं हैं। हर दिन छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग पर चल रहे हैं लेकिन परिवहन निगम के अधिकारी सड़क खराब होने की बात कहते हैं। उन्होंने मांग की है कि इस मार्ग पर शिमला से टिक्कर के लिए बस सेवा को नियमित किया जाए।
विज्ञापन