{"_id":"5c91163fbdec2213ed0cb8d6","slug":"155301237518-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड कॉलेज के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरमंड कॉलेज के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में निरमंड के उपप्रधान विकास शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। कॉलेज प्रशासन ने मुख्य अतिथि विकास शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. आरके कायस्था और रामपुर कॉलेज के प्राचार्य केसी कश्यप सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
निरमंड कॉलेज में निरमंड खंड की 26 पंचायतों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रो. संजीव कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 30 छात्र-छात्राओं ने खेलों और 10 छात्रों ने शिक्षा में राज्य स्तरीय पर अव्वल प्रदर्शन किया है। समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समा बांधा। विद्यार्थियों ने एकल गीत, समूह गीत, नाटक, पंजाबी डांस, फिल्मी डांस और लोकनृत्य से धमाल मचाया।
विज्ञापन
अंत में मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षा में सुनील कुमार, मनीषा कुमारी, पवन नेगी, चंदा, शेफाली, सुनीता, रुचि, संगीता और खेलों में ललित, गोबिंद, बीना, कृष्णा, बबिता, पवन, अरुण, भीष्म, करिश्मा कपूर, गीतांजलि और गौरव सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज प्रो. संजीव, प्रो. दया भगती नेगी, रोशन लाल जोशी सहित समस्त शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन