फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग पर भूस्खलन का सिलसिला जारी

वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग पर भूस्खलन का सिलसिला जारी

Wed, 20 Mar 2019 10:34 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क पर वजीर बावड़ी के समीप भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बार-बार हो रहे भूस्खलन से बीते 19 दिनों से उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। इसके चलते निरमंड खंड की 26 पंचायतों के हजारों लोगों सहित कॉलेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि विभाग ने 2 मशीनें और 10 मजदूर सड़क की बहाली में तैनात किए हैं। वहीं बार-बार भूस्खलन होने के कारण विभाग की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार वीरवार तक मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

28 फरवरी को सुबह वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क पर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन का दौर शुरू हुआ और मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया। इस मार्ग से निरमंड खंड की 26 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ पहुंचता है। ग्रामीण इसी मार्ग से खाद्य एवं अन्य सामग्री ग्रामीण इलाकों में पहुंचाते हैं। वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग बाधित होने से बीती 28 फरवरी से निरमंड से वाया दत्तनगर रामपुर के लिए निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही हो रही है। कॉलेज विद्यार्थियों और उपमंडल के हजारों लोगों को रामपुर पहुंचने के लिए अधिक समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के राजेश कुमार, जनक, सतीश कुमार, सुरजीत ठाकुर, मोनिका, दीपिका, प्रवीना, यशवंत, रिंकू नेगी, देवकी नंद, पूर्ण ठाकुर, प्रेम चौहान दिनेश, प्रतिभा, अतुल, उपासना ठाकुर और साक्षी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोनिवि से जल्द से जल्द बाधित मार्ग को बहाल करने की पुरजोर मांग उठाई है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ राजेश शर्मा के अनुसार पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। मार्ग पर दो जगहों पर फिर से भूस्खलन हुआ है। वीरवार तक छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल कर दी जाएगी। दो मशीनें और करीब 10 मजदूरों को मार्ग बहाल करने के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed