फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   महिला सश्क्तिकरण के लिए लोगों को सोच में बदलाव होना जरूरी

समाज की सोच बदलने से होगा महिला सशक्तीकरण

Wed, 20 Mar 2019 10:33 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग कॉलेज में अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन्स स्माइल्स’ कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए लोगों को सोच बदलनी होगी। कार्यक्रम में ठियोग थाना प्रभारी हरीश चंदेल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न कानूनों की जानकारी छात्राओं को दी।

उन्होंने कहा कि कभी भी बेटी को बोझ नहीं समझना नहीं चाहिए। घर में बेटा-बेटी का होना जरूरी है। नाबालिग की सुरक्षा के लिए पोक्सो एक्ट बनाया गया है। 18 साल से कम आयु की लड़की के साथ छेड़छाड़ या दुष्कर्म जैसी घटना होने पर इस एक्ट में कार्रवाई की जाती है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए कई सुविधाएं दी हैं। महिला किसी भी तरह की शिकायत अब ऑनलाइन, टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं। पुलिस इस पर तुरंत कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान अनिता शर्मा, पूजा और अक्षिता ने भी नारी सशक्तीकरण पर विचार रखे और अन्य छात्राओं को भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्राओं ने ली नारी गरिमा की शपथ
कार्यक्रम के अंत में मौजूद 159 छात्राओं ने नारी गरिमा को लेकर शपथ ली। इस मौके पर आरक्षी सुरेंद्र सिंह, प्रो. राजेश धोरटा, ममता गाजटा, पल्लवी शर्मा, मीनाक्षी, संजना गौतम, संजना शर्मा, प्रतिमा भारद्वाज, दीक्षा ठाकुर, स्मृति शर्मा, स्वाति ठाकुर, प्रतिभा शर्मा, प्रियांशु शर्मा, पूजा चौहान, साक्षी हांडा, रमा शर्मा, शबनम, दीक्षा, शालु, स्नेहा गुप्ता, गौरी ग्रोवर और सनोली सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।

ठियोग कॉलेज की डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने के लिए सोच में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मंच मिल रहा है।


कॉलेज के प्रो. एसएन स्नेही ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं को जागरूक करने में मदद मिलती है। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को कई उपयोगी जानकारियां मिलीं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि इस जानकारी को दूसरी महिलाओं तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed