{"_id":"5c911618bdec222ffc3592da","slug":"155301233615-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढाल पंचायत के संपर्क मार्ग नहीं हुए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढाल पंचायत के संपर्क मार्ग नहीं हुए बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। तहसील जुब्बल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढाल के संपर्क मार्ग बारिश के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हैं। सड़क बंद होने के बाद लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने चेताया कि जल्द से जल्द रास्ते बहाल नहीं हुए तो वे आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
बढाल से मिहाना खड्ड, पोखरी, कटारला, शोभा संपर्क सड़के बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदेश युवा कांग्रेस की सचिव एवं ग्राम पंचायत बढाल की वर्तमान प्रधान मीना प्रेमी, पंचायत समिति सदस्य विजय चौहान, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष यशवंत पिरटा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बढाल चेत राम कीमटा, पूर्व उपप्रधान शिव लाल, किशोर कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरिता तन्वर जुब्बल, जोन प्रभारी
विज्ञापन
नरेंद्र मोक्टा, बूथ अध्यक्ष देविंद्र रिखटा किसान कांग्रेस के महासचिव अतुल धरटा, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कुलदीप पिरटा और यश रथटा ने कहा कि यदि भाजपा सरकार एवं विभाग द्वारा इसी प्रकार क्षेत्र की अनदेखी की गई तो स्थानीय जनता को सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन