{"_id":"5c8fc757bdec2214586c3297","slug":"155292664010-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को ‘सच्चे लोकतंत्र की पहचान, प्रलोभन रहित हो मतदान‘ की दिलाई जाएगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को ‘सच्चे लोकतंत्र की पहचान, प्रलोभन रहित हो मतदान‘ की दिलाई जाएगी शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकला के माध्यम से बताएंगे वोट का महत्व
जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक
मतदान के बारे में जागरूक करने को चलाया जाएगा विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर ने सभी नोडल अधिकारियों और निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों को मतदाताओं को मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे युवा जिन्होंने 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पात्र व्यक्ति बूथ स्तर पर फार्म नंबर 6 भर कर बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी सोमवार को स्वीप योजना की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने और नए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले की सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं, महाविद्यालय और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों को ‘सच्चे लोकतंत्र की पहचान, प्रलोभन रहित हो मतदान’ की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और प्रधानाचार्यों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि उनके शिक्षण संस्थान में ऐसा कोई विद्यार्थी, जो 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है का नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल हो। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिले के जिन 20 मतदान केंद्रों पर विधानसभा चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था, वहां पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जागरूकता अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, युवक मंडल और महिला मंडलों के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर और समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।