{"_id":"5c8fc747bdec22140966daa5","slug":"155292662315-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकार मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकार मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। शिवालिक युवक मंडल बटाली होली महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटा है। इसी संदर्भ में मंडल की बैठक का आयोजन कर पर्व की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक क्लब के अध्यक्ष कुशाल पाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि होली उत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
क्लब के अध्यक्ष के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महेेंद्र सिंह जैन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। जेकेबी म्यूजिकल ग्रुप रामपुर के लोक कलाकार रोहिनी डोगरा और मेहर सिंह राही कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सचिव बृजेश चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर युवक मंडल द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर ओम प्रकाश नेगी, सुरेंद्र चौहान, कर्म चंद राणा, महेश्वर सिंह, विकास ठाकुर, छतर सिंह, मनोज शर्मा, दीवान चौहान, दीपक शर्मा, स्नेह नेगी, राजेंद्र राणा, मुनीष, कवि राज और दिनेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।