{"_id":"5c8e68a7bdec2213e929129e","slug":"155283686419-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटनोल में विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटनोल में विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटनोल में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं नोडल अधिकारी दिलीप कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं, उन मतदाताओं को इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। हाल ही में 18 वर्ष के हुए युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। मतदाता लोकतंत्र की जड़ है, इसलिए मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी है। प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने छात्रों को मतदाता और सफल लोकतंत्र से संबंधित आवश्यक जानकारी मुहैया करवाई। वहीं, उन्होंने किसी की दबाव या प्रलोभन में न आकर अपने मत का निर्भीक होकर करने का आह्वान किया ।