{"_id":"5c8e68a4bdec2213f10dd5e1","slug":"155283686013-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस धारक पुलिस थानों में जमा करवाएं हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस धारक पुलिस थानों में जमा करवाएं हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने जिले के सभी हथियार लाइसेंस धारकों से अपील की है कि वे अपने-अपने हथियार जल्द से जल्द नजदीकी पुलिस थानों में जमा करवाएं। उन्होंने लोगों से अपनी नैतिक जिम्मेवारी को समझते हुए श्रेष्ठ नागरिक होने का कर्तव्य निभाने पर बल देते हुए कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को भय मुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से निपटाएं।
वर्मा ने बताया कि जिले भर के 2116 लाइसेंस धारको में से अब तक जिला मुख्यालय रिकांगपिओ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तक 150 हथियार ही जमा हुए हैं, जो जिले भर के सांगला, भावानगर, टापरी, रिकांगपिओ, मूरंग, पूह के थानों में जमा हुए हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने जिले के लोगों से अपील की है कि शेष सभी जिले के अन्य लाइसेंस धारक जल्द से जल्द सुरक्षा के लिहाज से अपने हथियार जमा करवा दें, उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावी और शांतिपूर्वक तरीके से निपटाने के लिए जिला पुलिस ने अभी से कमर कस दी है। जिले भर के 6 पुलिस थानों और नौ चोकियों, पोस्टों और बेरियर प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार एवं माफिया राज की रोकथाम के लिए उपमंडलाधिकारी कल्पा सुरेंद्र ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी एवं कराधान, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, खनन विभाग और सभी पुलिस प्रभारियों के साथ बैठकें कर जागरूक किया गया है। भ्रष्टाचार एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता में वर्णित चुनाव आयोग के मापदंडों पर अग्रिम आकलन करते हुए जिला में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने, नाकाबंदी, प्रभावी गश्त और स्थानीय और अन्य जिलों से आ रहे वाहनों की सख्ती से तलाशी सहित निवारक धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले के उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी और असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन