{"_id":"5c8bcc29bdec2213f10dd3ac","slug":"15526657316-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर उपलब्ध करवाएं सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर उपलब्ध करवाएं सभी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर गोपाल चंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपेट की जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि मतदान केंद्रों पर सुविधाएं नहीं है तो इस बारे में भी तुरंत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर अधिकारियों का निर्वाचन प्रक्रिया में अहम भूमिका रहती है। सेक्टर अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिन-जिन मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उन मतदान केंद्रों का मौके पर निरीक्षण करें। वहीं आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के तहत मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं की भी जानकारी लें। मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, संचार व्यवस्था और शौचालय आदि की सुविधा होना आवश्यक है। आम चुनाव के घोषणा होने के तुरंत बाद ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। उपमंडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया।
विज्ञापन