फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   केंद्र सरकार की गलत नितियों से किसान वर्ग परेशान: देवकी

केंद्र सरकार की गलत नितियों से किसान वर्ग परेशान: देवकी

Wed, 13 Mar 2019 09:22 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
खेती में लागत से ज्यादा खर्चा हो रहा
विज्ञापन

किसान सभा ब्लॉक कमेटी नारकंडा की बैठक में उठा मुद्दा
केंद्र सरकार पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हिमाचल किसान सभा ब्लॉक कमेटी नारकंडा की बैठक में नारकंडा ब्लॉक की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक बुधवार को किंगल में किसान सभा नारकंडा के अध्यक्ष केशव राम की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए किसानसभा जिला महासचिव देवकी नंद ने कहा कि आज के दौर में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से अपनाई जा रही नवउदारवादी आर्थिक नीतियों से कृषि घाटे का सौदा बन रही है। किसानों को मिलने वाली सब्सिडी को कम किया जा रहा है जिससे कृषि में लागत ज्यादा और आय कम हो रही है। किसानों को फसल के दाम भी लागत से कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों को डॉ. स्वामीनाथम आयोग की सिफारिश के अनुसार किसानों को फसल का दाम लागत के ऊपर 50 प्रतिशत लाभकारी दाम देने की बात कही थी लेकिन आज 5 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है इन सिफारिशों को लागू करने में केंद्र सरकार पूरी तरह असफल रही है। किसान सभा नारकंडा ब्लॉक के सचिव राकेश वर्मा ने कहा कि नारकंडा ब्लॉक लोगों को बिजली के बिल 4.5 माह के बाद मिल रहे हैं जब मिल रहे हैं तो गरीब लोगों के लिए बिजली के बिल भरना मुश्किल होता है। बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं, मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा है। हॉस्पिटल में डॉक्टर न होने से आम जनता को अपना इलाज करवाना मुश्किल हो रहा है। स्कूलों में अध्यापक की कमी से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पानी और सड़कों की हालत भी बहुत ही खस्ता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 अप्रैल को कुमारसैन में इन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा और प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में सुनीता, काकू, निशु, चमन, हीरा नंद, तारा चंद, इंद्र सिंह, सुनील सिंघा और हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed