फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आचार सहिता लागू होने के बाद ठियोग प्रशासन अलर्ट

आचार सहिता लागू होने के बाद ठियोग प्रशासन अलर्ट

Wed, 13 Mar 2019 09:22 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
नियंत्रण कक्ष में कर सकते हैैं शिकायत
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता को प्रभावी तरीके से लागू करने की तैयारी
एसडीएम रामपुर ने चुनावों को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ निर्वाचन विभाग आदर्श आचार संहिता को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए हरकत में आ गया है। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक, राजनीतिक दलों और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाए हुए बैनर, पोस्टर, कटआउट को हटा लिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपमंडल कार्यालय ठियोग में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है जो 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष में निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत और परामर्श के लिए फोन फैक्स नंबर 01783-238502 पर संपर्क किया जा सकता है।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (ना.) ठियोग के अनुसार आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही विधान सभा क्षेत्र में सेक्टर मैजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारियों, आदर्श आचार संहिता दल, उड़न दस्ता, निजी स्थलों से राजनैतिक दलों और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाय हुए बैनर, पोस्टर, कटआउट को हटा लिया गया है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों के विश्राम गृह, अतिथि गृह और परिधि गृह को नियंत्रण ले लिया गया है। आदर्श आचार संहित दौरान विश्राम गृह, अतिथि गृह, परिधि गृह में कोई भी राजनैतिक दल, नेता किसी भी प्रकार की बैठक का आयोजन नहीं कर सकेगा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल मोबाइल एप को विकसित किया गया है, जिसका उपयोग करते हुए आम लोग फोटो और विडियो अपलोड कर सकते हैं। निर्वाचन और आदर्श आचार संहिता के उलंघन से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतों के निवारण के लिए तहसील कार्यालय ठियोग में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से शिकायतों के 100 मिनटों के भीतर निपटारे के लिए तुरंत नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed