{"_id":"5c87db74bdec221429018970","slug":"1552407504186-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर, आनी और निरमंड में 6 अप्रैल को मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर, आनी और निरमंड में 6 अप्रैल को मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू नववर्ष पर निकलेंगी शोभा यात्राएं
विश्व हिंदू परिषद संगठनात्मक जिला रामपुर की बैठक में हुई चर्चा
रामपुर, आनी और निरमंड में धूमधाम से आयोजन की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद संगठनात्मक जिला रामपुर की बैठक में हिंदू नववर्ष के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश मेहता की अध्यक्षता में विहिप कार्यालय सत्यनारायण मंदिर में मंगलवार को आयोजित हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री देव कुमार नेगी ने बताया की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विक्रमी संवत 2021, 29 अगस्त 1964 को पूज्य स्वामी चिन्मयानंद की अध्यक्षता में मुंबई स्थित आश्रम संदीपनी साधनालय में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई। विश्व को आर्य अर्थात श्रेष्ठ बनाने का संकल्प विश्व भर के हिंदू बंधुओं की मजबूती, हिंदू बंधुओं को जागरण स्वर्णिम विकास, स्वधर्मनिष्ठ, गौरवशाली, स्वाभिमानी और शक्तिशाली हिंदू समाज का निर्माण और जीवन मूल्यों की रक्षा एवं संवर्धन करना है।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया ने कहा कि इस बार हिंदू नववर्ष 6 अप्रैल मनाया जा रहा है। विहिप रामपुर जिले के विभिन्न स्थानों रामपुर, आनी, निरमंड, झाकड़ी पर मिष्ठान वितरण और शोभायात्रा निकाली जाएगी। आगामी कार्यक्रम सेवा सप्ताह, राम नवमी, परिषद शिक्षा वर्ग आदि की रूपरेखा पर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर जिला मंत्री रवि मेहता, जिला सहमंत्री नीतेश शर्मा, विभाग संयोजक बजरंग दल अनिल चौहान, ननखड़ी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश, निरमंड प्रखंड मंत्री मूलराज ठाकुर, विष्णु शर्मा और राकेश आदि मौजूद रहे।