{"_id":"5c87db71bdec2214323f2cd4","slug":"155240750111-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदम पैलेस रामपुर मे हजारों लोगों ने शरीक होकर नव वर वधू को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदम पैलेस रामपुर मे हजारों लोगों ने शरीक होकर नव वर वधू को दी बधाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्म पैलेस रामपुर में उमड़े सैकड़ों
लोगों ने नववधू को दिया आशीष
मछखंडी में सजधज कर राजसी परिधान में बैठे वर-वधु
किन्नौर, ननखड़ी, रोहड़ू और सराहन क्षेत्रों से पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रामपुर स्थित पद्म पैलेस में मंगलवार को पुत्र टिका विक्रमादित्य सिंह की शादी के बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के लिए शाही धाम का आयोजन किया गया। बुशहर रियासत के राज परिवार के इस समारोह में रामपुर के अलावा रोहडू, किन्नौर, ननखड़ी और अन्य कई क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने राज दरबार परिसर में धाम का आनंद लिया और नवविवाहित वर वधू को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस समारोह के लिए राज दरबार परिसर में मंगलवार को सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। जिसके बाद राज परिवार ने दरबार परिसर स्थित मछखंडी में स्थान ग्रहण किया। टिका विक्रमादित्य सिंह के अलावा वहां पर उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और बहन अपराजिता भी मौजूद रहीं। वरवधू राजसी परिधान में सजधज कर मछकंडी में बैठे थे। लोग उनके इंतजार में और उन्हें देखने के लिए काफी पहले दरबार परिसर में पहुंच चुके थे। उन्हें विवाह की शुभकामनाएं देने वालों की भारी भीड़ सुबह से ही लगी रही और उन तक पहुंचने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विभिन्न हिस्सों से आए लोग देर शाम तक धाम का आनंद लेते रहे। समारोह मे नाटियों का भी खूब दौर चला। किन्नौर, ननखड़ी, रोहड़ू और सराहन आदि क्षेत्रों से सैकड़ों लोग पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ नाचते गाते दरबार परिसर में देर शाम तक पहाड़ी धुनों पर थिरकते रहे।