फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बडागांव के जनमंच में लगी अधिकारियो की क्लास

बडागांव के जनमंच में लगी अधिकारियो की क्लास

Sun, 03 Mar 2019 08:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने खोल दी विभागों की पोल, अफसरों पर भड़के मंत्री
विज्ञापन

कुमारसैन की बड़ागांव पंचायत में जनमंच कार्यक्रम में दिखा ग्रामीणों का आक्रोश
पानी, बिजली और सड़कों की समस्याएं उठीं, एक-दूसरे की बगले झांकते रहे अफसर
मंत्री ने मौके पर 80 और ऑनलाइन भी सुनीं लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन की बड़ागांव पंचायत में जनमंच कार्यक्रम में गुस्साए लोगों ने अफसरों की पोल खोलकर रख दी। विभागों पर आरोप लगा कि बार-बार कहने पर भी लोगों की बात नहीं सुनी जा रही। अफसरों की लापरवाही के कारण कई काम लंबे समय से लटके हैं। ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं। बिजली, पानी और सड़कों को लेकर लोगों में गुस्सा दिखा। कार्यक्रम में लोगों के आक्रोश को देख मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने मौके पर अफसरों की क्लास ले ली।
मंत्री ने अफसरों को साफ कहा कि अगर लोगों की समस्याओं की अनदेखी की तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। मंत्री ने निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं पर क्या कार्रवाई की इसकी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर अफसर भेजें। इधर, लोगों की शिकायत के बाद अफसर एक दूसरे की बगले झांकने लगे। रविवार को बड़ागांव में जनमंच करवाया गया। इस दौरान बडागांव, शलौटा, जार, कोटीघाट, कांगल, मोगडा, जंजैहली, बनाहर, शिवान, भरेडी, करेवथी, मलेडी पंचायत के लोग समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मंत्री ने इस दौरान 36 समस्याओं और 27 मांगों को ऑनलाइन भी सुना। इस बीच यहां ग्रामीणों ने करीब 80 समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। जनमंच में पंचायत प्रतिनिधियों ने कुमारसैन कॉलेज के नए भवन निर्माण में तेजी लाने, मलैडी स्कूल के जर्जर भवन की मरम्मत, विभिन्न पेयजल योजनाओं सहित बडागांव मतियाना वाया कचीनघाटी रोड का कार्य जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

---
अनदेखी न करें अफसर, वरना कार्रवाई को रहें तैयार : मारकंडा
मुख्य अतिथि डॉ. रामलाल मारकंडा ने इस मौके पर कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रयासरत है। इसीलिए जनमंच शुरू किया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार के आपसी तालमेल से हिमाचल शिखर की ओर अग्रसर है। लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। अफसर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने उज्जवला योजना में महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। बेटी है अनमोल योजना में पात्रों को राशि भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला मंडलों के व्यंजनों को मिली शाबाशी
जनमंच कार्यक्रम में विभागों की ओर प्रदर्शनियां लगाई गईं थी। प्रदर्शनी में मंत्री ने महिला मंडलों की ओर से बनाए गए पहाड़ी व्यंजनों और विभिन्न उत्पादों की सराहना की।

---
सड़क का भूमि पूजन किया, कृषि विक्रय केंद्र की घोषणा
दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने गलानी कलमू संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। 66 लाख की लागत से बनने वाली सड़क से क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने यहां कृषि विक्रय केंद्र खोलने की घोषणा की। इस मौके पर ठियोग कुमारसैन विधायक राकेश सिंघा, भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज, एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, पंचायत समिति नारकंडा अध्यक्ष रजनी शर्मा, एडीसी शिमला देव श्वेता भनिक, एसपी शिमला उमापति जमवाल, एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed