{"_id":"5c7beedfbdec2226154d25fd","slug":"155162604819-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकां ने आगामी लोक सभा चुनाव को कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युकां ने आगामी लोक सभा चुनाव को कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमादित्य को मंडी सीट
से की टिकट देने की पैरवी
युकां ने आगामी लोक सभा चुनाव को कसी कमर
युवा कांग्रेस की किन्नौर इकाई ने प्रस्ताव किया पारित
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। युवा कांग्रेस की बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार की गई। बैठक जिला अध्यक्ष प्रताप नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में युवा कांग्रेस ने सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा मंडी से शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह को टिकट देने की पैरवी की गई।
कार्यालय सचिव युकां किन्नौर भरत लाल नेगी ने कहा कि विक्रमादित्य के पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और माता प्रतिभा सिंह भी सांसद रह चुकी हैं और विक्रमादित्य सिंह भी इस मंडी लोकसभा के हर क्षेत्र को भली-भांति जानते हैं। युवा होने के नाते युवा वर्ग विक्रमादित्य सिंह को सांसद बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे और वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो भाजपा के प्रत्याशी को हराने की क्षमता रखते हैं। इस मौके पर राज्य सचिव कुलवंत नेगी, आशा नेगी, मान चंद नेगी, केवल राम नेगी, हरी चंद, केसर नेगी, श्यामा नंद, सुरेश नेगी, विक्रांत नेगी, दयाल नेगी, यशवंत, स्टेफी नेगी, कृष्णा कुमारी, वेद नेगी, अजय नेगी, धर्मेंश, धर्म पाल, दीपक, शक्ति नेगी, आनंद नेगी, विनीत नेगी, संत नेगी, रजनी और ज्ञान प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।